अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड सगाई चर्चा में बनी हुई है। दोनों की सगाई में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार शामिल हुए थे.
अनंत और राधिका की सगाई में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं. अनंत की सगाई में स्टार किड आराध्या बच्चन अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
सगाई के लिए पारंपरिक परिधान में सजी स्टार किड आराध्या बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं। आराध्या ने व्हाइट सूट और लाइट मेकअप किया हुआ है।
आराध्या ने हल्के लाल रंग की लिपस्टिक लगाई और माथे पर एक छोटी सी सफेद बिंदी भी लगा ली। आराध्या के चेहरे की बनावट बिल्कुल उनकी मां ऐश्वर्या राय जैसी है, वह इन कपड़ों में अपनी मां की ही कॉपी लग रही हैं.
इस फंक्शन में दोनों के बाल भी एक जैसे नजर आ रहे हैं। फंक्शन में ऐश्वर्या ने हरे रंग का लॉन्ग अनारकली सूट पहना था और गले में नेकलेस भी पहना था।
एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप किया है और डार्क रेड लिपस्टिक लगाई है. इसके साथ ही आराध्या और ऐश्वर्या की पलकों पर हल्का सा आईशैडो लगाया जाता है। दोनों को साथ में देखा जाए तो आराध्या ऐश्वर्या का यंग वर्जन लग रही हैं।