Bigg Boss 18 Top 5 Finalists: ये हैं बिग बॉस 18 के टॉप 5 फाइनलिस्ट, घर से कटेंगा इन दो सदस्यों का पत्ता! Grand Finale में ये तीन देंगे टक्कर

Bigg Boss 18 Top 5 Finalists: ये हैं बिग बॉस 18 के टॉप 5 फाइनलिस्ट, घर से कटेंगा इन दो सदस्यों का पत्ता! Grand Finale में ये तीन देंगे टक्कर

Bigg Boss 18 Top 5 Finalists: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ग्रैंड फिनाले से सिर्फ 4 दिन शेष रह गए हैं। 19 जनवरी, 2025 को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। घर में अब केवल 7 सदस्य ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में घरवालों के साथ-साथ जनता को भी अब टॉप 5 का इंतजार है। घर में आखिरी नॉमिनेशन हुआ है, जिसमें पूरे घर के सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि, अब इसमें से किन्हीं दो को बेघर कर सकते हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें घरवालों ने मीडिया के तीखे सवालों के जवाब दिए। हर एक कंटेस्टेंट पर जमकर वार किया गया। आज भी मीडिया के सवालों का सिलसिला जारी रहेगा। इसी बीच खबर आ रही है कि, दो सदस्य बाहर हो सकते हैं।

Bigg Boss Selection Process: आसान नहीं बिग बॉस का कंटेस्टेंट बनना, इस आधार पर होता है सेलेक्शन, यामिनी मल्होत्रा ने किया बड़ा खुलासा
टॉप-5 के लिए घर में नॉमिनेशन हुआ है। बता दें कि, फिनाले वीक में पूरा घर नॉमिनेट रहता है। ऐसे में विवियन, करणवीर, रजत दलाल, अविनाश, शिल्पा, ईशा और चुम बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वोटिंग लाइन्स सिर्फ 14 जनवरी की शाम 5 बजे तक ही खुली रहेंगी। ऐसे में इस बार कौन एविक्ट होगा, इसके बारे में दो नाम सामने आ रहे हैं।
Read More: Prabhas Wedding Rumours: जल्द दूल्हा बनने वाले हैं साउथ सुपरस्टार प्रभास! ट्रेड एनालिस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, जानें कौन होगी दुल्हनियां?
कहा जा रहा है कि, चुम दरांग और ईशा सिंह घर से बेघर हो सकती हैं। क्योंकि उनका बाकियों की तुलना में योगदान कम है। यूजर्स के अलावा मीडिया तक ने ईशा और चुम को करण और अविनाश के बीते यहां तक का सफर तय करने की बात कही है। हालांकि, कुछ शिल्पा का भी नाम ले रहे हैं। कुल मिलाकर टॉप 3 में तो रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा होंगे। वहीं, चौथे पर अविनाश और पांचवे पर शिल्पा या ईशा नजर आ सकती हैं। लेकिन, ये सिर्फ एक अनुमान है। Grand Finale में कौन पहुंचता हैं और किसके नाम इस सीजन की ट्रॉफी जाती है। ये देखने लायक होगा।

‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले कब होगा?
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, 2025 को होगा।

‘बिग बॉस 18’ में अब कितने सदस्य रह गए हैं?
बिग बॉस 18 में 7 सदस्य रह गए हैं, जिनमें करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, चुम दरांग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह शामिल हैं।

‘बिग बॉस 18’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन हैं?
टॉप 5 लिस्ट में विवियन, करणवीर, रजत दलाल, अविनाश, शिल्पा का नाम सामने आया है। हालांकि, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *