सर्दी का मौसम कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में लोग ज्यादातर वायरल इंफेक्शन से बीमार होते हैं। इस मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या आम है। कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। सर्दी से बचने के लिए आप गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं। इस मौसम में सूखे मेवों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है जिससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किन ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है।
बादाम
बादाम विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। कच्चे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम ज्यादा फायदेमंद होते हैं। भीगे हुए बादाम पाचन तंत्र के लिए बेहतर होते हैं। यह दिमागी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे नियमित रूप से भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।
अखरोट
अखरोट सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है। आप रोजाना 2-4 भीगे हुए अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
पिसता
पिस्ता का स्वाद सभी को पसंद होता है. इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। भीगा हुआ पिस्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
किशमिश
भीगी हुई किशमिश सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. सुबह खाली पेट इसे खाने से आप कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।